Vedanamdam

🚩🚩बुद्ध की शिक्षाएं 🚩🚩

बुद्ध यह सिद्धार्थ गौतम नामक एक राजकुमार के रूप में जन्मे, एक साधारण बालक थे। आगे चलकर ये बौद्ध धर्म के संस्थापक कहलाए। जीवन क्या है,जीवन के पहले क्या और जीवन खत्म होने के बाद क्या ? इन प्रश्नों की खोज में गौतम बुद्ध निकल पड़े थे। कई विद्वान भिक्षुओं से शास्त्रों का ज्ञान लिया और पाली भाषा में उसको लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया। त्रिपिटक यह बुद्ध के उपदेशों का संग्रह भी पाली भाषा में ही लिखा गया है। उचित शिक्षा के अभाव में लोगों को जब संस्कृत में ज्ञान ग्रहण करना कठिन हो गया तब बुद्ध ने वेद ज्ञानार्जन करके लोगों को समझने वाली पाली भाषा में ज्ञान दिया।
गौतम बुद्ध की शिक्षाएँ बौद्ध धर्म की नींव बन गईं। बुद्ध ने ध्यान, करुणा और नैतिक जीवन को महत्व दिया, शांति और ज्ञान की उनकी शिक्षाओं ने लोगों पर अपनी छाप छोड़ी है।
बुद्ध का जीवन इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि मनुष्य अपना भाग्य खुद कैसे लिखता है। उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान की खोज में अपने शाही सुखों को छोड़ने का फैसला किया। यह निर्णय दर्शाता है कि मनुष्य अपने भाग्य को खुद ही बनाता है बशर्ते यह उसके कर्मों पर आधारित है। बुद्ध का जीवन और यात्रा, एक राजा से लेकर शांति की तलाश में भटकने वाले एक भिक्षु तक यह लोगों को सिखाया गया सबसे बड़ा जीवन बदलने वाला सबक है।
बुद्ध ने लोगों को यह भी सिखाया कि हमारी आंतरिक मनःस्थिति ही तय करती है कि हम खुश हैं या दुखी। यहा मन को शुद्ध संकल्प से युक्त किया जाए तो शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। इसलिए, आप ही अपने सुख और दुख का कारण हैं। बुद्ध ने सिखाया कि दुख हमारी अपनी इच्छाओं और आसक्तियों से उत्पन्न होता है, और सुख और शांति इच्छाओं को त्यागने से आती है। आंतरिक या मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिक ज्ञान की जरूरत होती है। यह ज्ञान हमें शास्त्रों से ही प्राप्त होता है।

बुद्ध जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

जयतु सनातन 🚩
जय हिन्द 🚩🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *